Breaking News

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबरः एकता कपूर के शो से पहचान बनाने वाले एक्टर विकास सेठी का 48 की उम्र में निधन

, नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। एकता कपूर के शो से पहचान बनाने वाले एक एक्टर का 48 की उम्र में निधन को हो गया है। इस कलाकार ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे नामी शो में काम किया था। इस एक्टर का नाम है विकास सेठी, जिन्होंने एक फिल्म में करीना कपूर के साथ रोमांस भी किया था।

साल 2000 वह समय था, जब विकास सेठी (Vikas Sethi) बड़े बैनर के प्रोजेक्ट का हिस्सा बन अपनी अदाकारी के कारण घर-घर में फेमस हुए थे। उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में विरानी परिवार के एक सदस्य का रोल किया था। इसके बाद 2001 में वह ‘कसौटी जिंदगी की’ और 2003 में ‘कहीं तो होगा’ में नजर आए। टीवी से निकलकर विकास ने फिल्मों में भी पहचान बनाने का प्रयास किया। उन्होंने ‘कभी खुशी कभी गम’ में ‘पू’ बनीं करीना के ब्वॉयफ्रैंड रॉकी का रोल किया था।

इस कारण हुआ निधन

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, विकास की नींद में ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी जाह्नवी और जुड़वा बच्चे छोड़ गए हैं। हालांकि, विकास के परिवार की तरफ से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

फैंस को लगा सदमा

विकास सेठी की मौत की खबर ने उनके फैंस और चाहने वालों को सदमे में डाल दिया है। दिवंगत एक्टर ने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट मदर्स डे पर शेयर की थी, जो कि एक वीडियो था। इसी पोस्ट पर अब उनके फैंस ने कमेंट किया कि वह उनके निधन के खबर पाकर आहत हुए हैं।