Breaking News

मतदान अभियान चलाकर लोगों को वोट देने का किया गया जागरूक

खड्डा/कुशीनगर। जनपद के खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सोनबरसा में आज दिनांक 16/2/ 2022 दिन बुधवार को मतदान जागरूक अभियान चलाया गया बताते चलें कि
चुनाव पांच सालों के बाद ही आते हैं। इन चुनावों का मकसद हम अपने देश और राज्य के लिए अच्छे प्रतिनिधियों का चयन करना होता है ताकि देश में या राज्य में अच्छी सरकार का गठन किया जा सके। भारत में लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र में मतदान से हमें सरकार चुनने का मौका मिला है। लोगों को यह मौका बड़ी मुश्किलों के बाद मिला है। इसलिए चुनाव में हर मतदाता को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। मतदान में हर मतदाता को हर हाल में सभी को भाग लेना चाहिए। मतदान बहुत ही गंभीर विषय है इसी क्रम में जागरूकता अभियान में बताया गया कि 3 मार्च 2022 को वोट जरूर करें जागरूकता अभियान मे उपस्थित रहे रहे बी ओ ऋषिकेश यादव, सचिव मनोज कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिओम कुमार गौड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य सलारूद्दीन, दुर्विजय यादव, कन्हैया मणि त्रिपाठी ,बीएलओ दयानंद गौतम, आंगनबाड़ी कार्य कर्ती ममता मणि त्रिपाठी ,संजीवनी स्वयं सहायता समूह के शौचालय सखी मीना देवी एवं सदस्यगण और ग्रामवासी भी मौजूद रहे।