Breaking News

फौलादी इरादों के प्रतीक हरिभान सिंह का आकस्मिक निधन शोक की लहर

करनैलगंज/गोण्डा – स्थानीय तहसील के करनैलगंज ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत पालहापुर के पूर्व प्रधान हरिभान सिंह 79 का देररात्रि में ह्र्दयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। करनैलगंज क्षेत्र में जानी मानी सखियतों में से एक हरिभान सिंह पाल्हापुर से पांच बार प्रधान रहे। समाज मे हमेशा एकंगा व मजबूत इरादों की छवि रखने वाले हरिभान सिंह कमजोर व गरीब तबके के मददगार और बरगदी कोट परिवार के अति करीबी रहे। फौलादी इरादों के धनी हरिभान सिंह संघर्ष के दौर में भी कभी डगमगाये नहीं और इन्ही सब वजह से वह पांच बार गांव के प्रधान चुने गये।