Breaking News

दिल्ली में जल संकट को लेकर कांग्रेस के बाद भाजपा का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मटका फोड़ कर विरोध जताया

नई दिल्ली

दिल्ली में पानी की किल्लत पर दिल्ली सरकार को भाजपा लगातार कठघरे में खड़ा कर रही है। आज दिल्ली में जल संकट को लेकर भाजपा प्रदर्शन कर रही है। भाजपा नेताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मटका फोड़ कर विरोध जताया। दिल्ली में भाजपा कई जगहों पर प्रदर्शन कर रही है।

दिल्ली में पानी की किल्लत पर दिल्ली सरकार को भाजपा लगातार कठघरे में खड़ा कर रही है। आज दिल्ली में जल संकट को लेकर भाजपा प्रदर्शन कर रही है। भाजपा नेताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मटका फोड़ कर विरोध जताया। दिल्ली में भाजपा कई जगहों पर प्रदर्शन कर रही है।

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘दिल्ली में जल संकट का अगर कोई जिम्मेदार है तो वह अरविंद केजरीवाल और आप सरकार है। दिल्ली में जल संकट प्राकृतिक नहीं है। इनकी लापरवाही, पानी की चोरी, पानी की बर्बादी मूल कारण है जिसकी वजह से दिल्ली में जल संकट है। 10 साल से आप की सरकार है, 2024 तक हर घर जल का वादा अरविंद केजरीवाल ने किया था, उस वादे का क्या हुआ?’दिल्ली सरकार छिपा रही कमियां : योगेंद्र चंदोलिया
शनिवार को सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने मुनक नहर के पास जाकर पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से दिए जा रहे पानी को स्टोर करने के लिए दिल्ली सरकार के पास जगह नहीं है और कमियों को छिपाने के लिए वे हरियाणा सरकार पर ठीकरा फोड़ रही है। जल मंत्री आतिशी बार-बार यह कहकर दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही हैं कि हरियाणा सरकार की ओर से पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है। जल बोर्ड एक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के आवास पर पहुंचे आप विधायक
दिल्ली के अंदर जल संकट हर पल गंभीर रूप ले रहा है। यमुना में जल स्तर नीचे जाने से पानी का उत्पादन कम हो रहा है। जिससे पानी की किल्लत पैदा हुई है। दिल्ली के लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं। दिल्ली दूसरे राज्यों से मिलने वाले पानी पर निर्भर है। इन सबके बीच आज दिल्ली के आप विधायक केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिलने पहुंचे। हालांकि उनसे मुलाक़ात नहीं हुई है। आप विधायकों ने बताया कि हमने उनके आवास, कार्यालय और अन्य सभी माध्यमों से पत्र दे दिया है।

आप विधायक राखी बिड़ला ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने कल मंत्री सीआर पाटिल को एक पत्र दिया और आज हमारा प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर गया लेकिन हमें जानकारी मिल रही है कि वह अपने आवास पर नहीं हैं। हम मंत्री से अनुरोध करना चाहते हैं कि दिल्ली में पानी की कमी के मुद्दे पर ध्यान दें।’