इंडस्ट्री की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के तो बहुत ज्यादा फैंस है। भारती ने अपने बलबूते पर इंडस्ट्री में एक अलग व सबसे खास पहचान बना ली है। भारती हाल ही में राजीव खंडेलवाल के टॉक शो ‘जज़्बात’ में पहुंची जहां उन्होंने अपनी जीवन से जुड़े कई किस्से शेयर किये। इस दौरान भारती ने एक ऐसा खुलासा किया जिसके बारे में सुनकर हर कोई दंग रह गया। भारती ने बताया कि उनकी माँ उन्हें कभी भी जन्म नहीं देना चाहती थी।
भारती ने बताया कि, जिस समय उनका जन्म होना वाला था उस समय भारती के घर की आर्थिक स्थिती थोड़ी ख़राब चल रही थी। इस कारण से भारती की माँ उन्हें जन्म नहीं देना चाहती थी व वो एबॉर्शन कराना चाहती थी। लेकिन उनकी माँ ने ऐसा नहीं किया। भारती ने बताया कि, आज उनकी माँ को उनपर गर्व है।
भारती ने इस दौरान ये भी बताया कि, एक बार उनकी परफॉरमेंस से पहले उनकी माँ ICU में भर्ती थी तब भारती की परफॉरमेंस देने की ख़्वाहिश नहीं थी। लेकिन उनकी माँ ने उनक हौसला बढ़ाया व उन्हें परफॉरमेंस देने को बोला जिसके बाद भारती ने बहुत अच्छी परफॉरमेंस भी दी। वैसे भारती ने बहुत ही कम समय में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
आपको बता दें दो दिन पहले ही राजीव खंडेलवाल के शो की खूब चर्चाए हुई थी। दरअसल राजीव अपने चैट शो के दौरान ही बेहोश हो गए थे। इस दौरान भारती बहुत घबरा गई थी हालाँकि बाद में उन्होंने बताया कि ये सिर्फ प्रैंक था। राजीव ने भारती के साथ मस्ती करने के लिए बेहोश होने का नाटक किया था।