गोलगप्पे खाना सभी को बहुत पसंद होता है। पर क्या आपको पता है गोलगप्पे का पानी पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। पेट के लिए गोलगप्पे का पानी बहुत लाभकारी होता है। इसे बनाने के लिए पुदीने के पत्ते, हरे धनिए, हरी मिर्च, जीरा, हींग, काला नमक व नींबू जैसी चीजों का प्रयोग किया जाता है। इन सभी चीजों में भरपूर मात्रा में औषधीय गुण मौजूद होते हैं। जो पेट के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।
1- अगर आपको पेट में भारीपन महसूस हो रहा है तो गोलगप्पे का पानी पिए। इसे पीने से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है। व खाना सरलता से पच जाता है। इसके अतिरिक्त गोलगप्पे का पानी पीने से कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
2- कई बार गलत खानपान के कारण एसिडिटी की समस्या हो जाती है। ऐसे में गोलगप्पे का पानी पीने से आपको एसिडिटी की समस्या से आराम मिलेगा।
3- अगर आपको खट्टी डकार आ रही है तो पुदीने वाला गोल गप्पे का पानी पीने से आपको आराम मिलेगा।
4- वजन घटाने के लिए प्रतिदिन गोलगप्पे का पानी पिए। खाना खाने से 10:15 मिनट पहले गोलगप्पे का पानी पीने से वजन सरलता से कम होने लगता है।