Breaking News

गलत नीतियां कांग्रेस को ले डूबी: मायावती

अलीगढ़ । बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को बसपा कार्यकर्ता व प्रत्‍याशियों में जोश भरा। उन्‍होंने नुमाइश मैदान पर आयोजित जनसभा में बसपा प्रत्‍याशियों के लिए वोट मांगे। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 2007 की तरह वापस सरकार में आने का दावा किया है। साथ ही कांग्रेस व भाजपा पर हमला बोला। कहाए हम अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार प्रदेश को भाजपा की तानाशाही से मुक्त होना है। हमने पहले की तरह उसी अनुपात में सर्वसमाज को टिकट दी हैं। कांग्रेस गलत नीतियों से बाहर नहीं आई। इसलिए सत्ता से बाहर हुई। कांग्रेस दलित विरोधी है। कांशारामए भामराव आबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया। इस सम्मान के वे पात्र थे। कांशाराम के निधन के बाद राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया था। अब सत्ता से बाहर होने पर कांग्रेस दलितों पर डोरे डाल रही है।
कांग्रेस के जब अच्छे दिन होते हैं तो दलित इसे याद नहीं आए। अब सपा व भाजपा सरकार से जनता दुखी है। सपा में गुंडे और माफिया का बोलबाला रहा है। दंगा कराने वाले यहां ज्यादा हैं। विकास के कार्य भी यहां विशेष क्षेत्र में हुए हैं। दलितों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है। पूर्व में अखिलेश सरकार में दलितों का आरक्षण खत्म कर दिया गया था। इसकी व्यवस्था बसपा ने की थी। पदन्नति का बिल भी फाड़ दिया। जिले के नाम बदल दिए। हाथरसए हापुड़ के नाम पुराने की कर दिए। कोर्ट के निर्णय की आड़ में दलितों का डिमोशन किया गया।

उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अलीगढ़ में दस फरवरी को चुनाव होना है।
भाजपा प्रत्‍याशी से मतदाताओं ने कहाए विधायक बनौ तौ हमार फोन उठा लईयौं
छात्र प्रति पूर्ति रोकने का काम किया गया। लखनऊ के गोमती नगर में भीमराम आंबेडकर पार्क का नाम बदल दिया गया। जमीन में बी नियम बदले गए हैं। सपा की सरकार में दलितों के साथ अन्याय व अत्याचार किया गया। ये दलितों के दुश्मन हैं। अवसरवादी हैं। अब किसी भी कीमत पर सत्ता में नहीँ आने देना। मैं सोच रही थी कि सपा के जाने के बाद भाजपा भेदभाव नहीं करेगी। लेकिन एेसा नहीं हुआ। इनमें भी जातिवादी साफ झलकती है। यहां अब पूंजीवादी व आरएसएस की मानसिकता चल रही है। अपराध बढ़े हैं।

आयकर विभाग की दिल्ली एवं अलीगढ़ की संयुक्त टीम ने सोनी ज्वैलर्स के चार ठिकानों पर कार्रवाई की।
ब्रेकिंग जानें. अलीगढ़ में व्‍यापारियों ने क्‍यों बंद किया सराफा बाजार
यह भी पढ़ें
मायावती लखनऊ माल एवेन्यू स्थित आवास से कार द्वारा अमौसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। वहां से दोपहर 12ण्05 बजे चार्टेट प्लेन द्वारा आगरा एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां से उनका हेलीकाप्टर अलीगढ़ में नुमाइश मैदान पर उतर गया। मायावती यहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया और बसपा प्रत्‍याशी कोल सीट से मोण् बिलालए शहर से रजिया खानए अतरौली से डाण् ओमवीर सिंहए छर्रा से तिलकराज यादवए इगलास से सुशील कुमारए बरौली नरेंद्र शर्माए खैर से चारू केन के लिए वोट मांगे।