Breaking News

कांग्रेस की शक्ति यात्रा 21 को

बस्ती। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं बस्ती मण्डल प्रभारी मो. रफीक खां ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आगामी 21 फरवरी को बस्ती के 5 विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं, ‘शक्ति यात्रा’ निकाली जायेगी।
उन्होने बताया कि यह शक्ति यात्रा कांग्रेस प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में निकालेंगे और संगठन पदाधिकारी इसमें हिस्सा लेंगे। बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 प्रतिशत भागीदारी की प्रतिज्ञा पूरी करने के बाद ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं, ‘शक्ति यात्रा’ निकाले जाने का निर्णय लिया है। पद यात्रा का उद्देश्य महिलाओं का कांग्रेस पार्टी में बढती लोकप्रियता का अहसास जनता तक पहुंचाना है।