Breaking News

सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन के निधन पर शोक

बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उनके आकस्मिक निधन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर से पार्टी प्रत्याशी महेन्द्रनाथ यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि उनका असमय निधन पार्टी और समाज की बड़ी क्षति है। स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री के रूप में उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। स्वास्थ्य खराब होने के कारण लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। उनका असमय निधन दुर्भाग्यपूर्ण है।
सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जमील अहमद, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, यज्ञेश पाण्डेय, निजामुद्दीन, वृजेश मिश्र, राघवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र चौरसिया, रन बहादुर यादव, समीर चौधरी, तूफानी यादव, अरविन्द सोनकर, मो. अहमद सज्जू, अनमोल श्रीवास्तव, मो. सलीम, अनिल निषाद, सदलू राम चौरसिया, रविन्द्र यादव, मुरलीधर पाण्डेय, राजेश यादव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, फूलचन्द श्रीवास्तव, जुवैदा खातून, इलियास अहमद आदि शामिल रहे।