Breaking News

प्रभात यादव ने जेआरएफ हासिल कर बढाया बस्ती का मान

बस्ती। खेती किसानी गंवई माहौल में पढ़े समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव के पुत्र प्रभात यादव ने इतिहास विषय से यूजीसी नेट जेआरएफ हासिल किया है। कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अकलाखोर निवासी प्रभात यादव साकेत महाविद्यालय फैजाबाद से बी.एड. कर रहे हैं। उनकी सफलता पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।