Breaking News

एनसीपी नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड द्वारा भगवान राम पर दिए बयान के मचा बवाल, परमहंस आचार्य ने कहा- अगर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो मैं जितेंद्र आव्हाड को मार डालूंगा

अयोध्या एनसीपी नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड द्वारा भगवान राम पर दिए बयान के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अयोध्या के परमहंस आचार्य भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बयान अपमानजनक है। उन्होंने जितेंद्र पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो मैं जितेंद्र आव्हाड को मार डालूंगा।

कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भगवान राम के नाम पर राजनीतिक विवाद हो रहा है। शरद पवार वाली एनसीपी के नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम को मांसाहारी बताया, इस पर भाजपा नेता राम कदम ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भी बयान की निंदा की है। अयोध्या के परमहंस आचार्य ने भी चेतावनी दी है।

यह है मामला
महाराष्ट्र के शिरडी में बुधवार को एक कार्यक्रम में आव्हाड ने कहा था कि भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 14 साल तक जंगल में रहेगा वो शाकाहारी भोजन खोजने कहां जाएगा? उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि क्या यह सही बात है या नहीं? उन्होंने आगे कहा था, ‘कोई कुछ भी कहे, सच्चाई यह है कि हमें आजादी गांधी और नेहरू की वजह से ही मिली। यह तथ्य कि इतने बड़े स्वतंत्रता आंदोलन के नेता गांधी जी ओबीसी थे, उन्हें (आरएसएस को) स्वीकार्य नहीं है। गांधीजी की हत्या के पीछे का असली कारण जातिवाद था।’