Breaking News

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 2 बच्चों की बेहरमी से की गई हत्या पर अब सवाल उठने शुरु हो गए हैं कि क्या तंत्र-मंत्र की वजह से मासूमों की हत्या की गई है

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 2 बच्चों की बेहरमी से की गई हत्या पर अब सवाल उठने शुरु हो गए हैं कि क्या तंत्र-मंत्र की वजह से मासूमों की हत्या की गई है। बदायूं डबल मर्डर में तंत्र-मंत्र की वजह से हत्या की आशंका इसलिए जताई जा रही है क्योंकि हत्यारे साजिद के चेहरे पर खून लगा हुआ था। अब पुलिस इस एंगल से बदायूं डबल मर्डर मामले की जांच करने की तैयारी कर रही है।

क्या तंत्र-मंत्र की वजह से की गई हत्या?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हत्या का आरोपी साजिद तांत्रिक विद्या करता था और बच्चों का खून भी पी रहा था। बरेली रेंज के आईजी राकेश कुमार ने बताया कि ये जांच का विषय है कि आरोपी तांत्रिक विद्या करता था। वह क्या करता था और क्या नहीं करती था इसकी भी जांच की जाएगी। जो सच्चाई है वो सामने आएगी। यह बात को पक्की है कि पुलिस जांच पड़ताल करके सच्चाई सामने लाएगी, लेकिन इस दोहरे हत्याकांड की कुछ और वजहें भी हो सकती हैं।

दो सगे भाइयों की उस्तरे से काटकर निर्मम हत्या
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की उस्तरे से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इस बीच पुलिस ने घटना के आरोपी को एक मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर उस्तरे से हमला किया जिसमें आयुष (12) और आहान उर्फ हनी (आठ) की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।