Breaking News

इस फूल का आयल त्वचा की सारी समस्याओ को करता है दूर

सनफ्लावर जिसे हिंदी में कुसुम के फूल भी बोला जाता है। यह एक बहुत ही लाभकारी फूल होता है। सनफ्लावर के बीजों से निकाला हुआ ऑयल औषधि के रूप में कार्य करता है। सनफ्लावर तेल स्वास्थ्य के साथ-साथ ब्यूटी के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं। इसमें कुछ ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाने से लेकर रंग निखारने में भी मदद करते हैं। आज हम आपको सनफ्लावर तेल के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image result for 1- सनफ्लावर तेल

1- सनफ्लावर तेल में भरपूर मात्रा में लिनोलिक एसिड मौजूद होता है जो पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या है तो प्रतिदिन रात में सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से धो कर सनफ्लावर तेल लगाएं। प्रातः काल उठने पर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी पिंपल्स की समस्या दूर हो जाएगी।

2- सनफ्लावर तेल में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो सूरज की तेज किरणों के असर से बचाने के साथ-साथ रंग निखारने में भी मदद करते हैं। नियमित रूप से इस ऑयल को चेहरे पर लगाने से रंगत में निखार आ जाएगा।

3- विटामिन ए की भरपूर मात्रा होने के कारण सनफ्लावर तेल झुर्रियों की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है। किसी भी फेस पैक में सनफ्लावर तेल की कुछ बूंदें मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे से झुर्रियों की समस्या दूर हो जाएगी।