![kal](https://liveindia18.com/wp-content/uploads/2016/01/kal.jpg)
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीरेका ग्राउंड में विकलांगों को उपकरण बांट विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। इसके लिए जिलेभर से विकलांगों की सूची तैयार की गई है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अलग-अलग स्थानों से बस की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार सुबह कपसेठी के भीकमपुर क्षेत्र में विकलांगों से भरी ऐसी ही एक बस पलट गई। इससे बस में सवार 43 दिव्यांग घायल हो गए। हादसे का कारण बस का स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। स्टेयरिंग फेल होने से बस एक पोल से टकराकर पलट गई। बहरहाल घायलों को कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि हादसे में 20 घायल हुए हैं।
![accident accident](http://images.patrika.com/uppatrika/upload/images/2016/01/22/accident-56a1c9197e851_g.jpg)
केंद्रीयमंत्री कलराज मिश्र पहुंचे
हादसे की खबर मिलते ही केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र घायलों का हाल जानने के लिए कबीरचौरा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर अच्छे इलाज का आश्वासन दिया।
बस पंक्चर
उधर, चोलापुर से आ रही दिव्यांगों से भरी बस मोहांव पेट्रोलपंप के पास पंक्चर हो गई। इस कारण इस क्षेत्र के दिव्यांगों को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में देर लगेगी।