Breaking News

अखिलेश सरकार का तोहफा, रिटायर्ड कर्मियों की पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी

Akhilesh3लखनऊ। यूपी की अखिलेश सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दिया है। सरकार ने पेंशन व पारिवारिक पेंशन की नई दरें तय कर दी हैं। अब रिटायर्ड कर्मियों की पेंशन और पारिवरिक पेंशन न्यूनतम 3,500 रुपये होगी। अभी तक न्यूनतम पेंशन व पारिवारिक पेंशन एक हजार रुपये हुआ करती थी।

नई पेंशन दरें एक जनवरी, 2006 से लागू हो गई है। लेकिन जिनको ज्यादा पेंशन मिली है, उनसे वसूली नहीं की जाएगी। अब नई पेंशन और पारिवारिक पेंशन की दरों के हिसाब से ग्रेड पे रुपये 1800 पाने वाले रिटायर्ड कर्मियों को न्यूनतम पेंशन 3,665 रुपये और पारिवारिक पेंशन 3,500 रुपये होगी। 1900 ग्रेड पे वाले की पेंशन 3,890 रुपये और पारिवारिक पेंशन 3,500 रुपये होगी। 2000 ग्रेड पे वाले को 4040 रुपये पेंशन और 3,500 रुपये पारिवारिक पेंशन होगी। 2400 ग्रेड पे पर 4920 और पारिवारिक पेंशन 3,500 रुपये होगी। 2800 ग्रेड पे पर पेंशन 5585 व पारिवारिक पेंशन 3500 रुपये होगी।

ये पेंशन व पारिवारिक पेंशन की नई दरें

राज्य मुख्यालय विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने पेंशन व पारिवारिक पेंशन की नई दरें तय कर दी हैं। 4200 ग्रेड पे वालों को न्यूनतम 6750 रुपये पेंशन और 4050 रुपये पारिवारिक पेंशन मिलेगी। पे बैंड बदलने पर ग्रेड पे 4200 वालों को 7215 रुपये पेंशन और पारिवारिक पेंशन 4329 रुपये होगी। 4200 ग्रेड पे वालों को 8145 पेंशन और 4887 पारिवारिक पेंशन होगी। 4600 ग्रेड पे वालों को 9230 पेंशन और 5538 रुपए पारिवारिक पेंशन होगी। 5400 ग्रेड पे वालों को 10,140 रुपये पेंशन और 6,084 पारिवारिक पेंशन होगी। पे बैंड बदलने पर 5400 ग्रेड पे वालों को 10,500 रुपये पेंशन और 6300 रुपये पारिवारिक पेंशन होगी। 6600 ग्रेड पे वालों को 12600 पेंशन और 7560 रुपये पारिवारिक पेंशन होगी। पे बैंड बदलने पर 6600 ग्रेड पे वालों को 13205 पेंशन और 7929 रुपये पारिवारिक पेंशन होगी।

7600 ग्रेड पे वालों को 14960 रुपए पेंशन व 8976 रुपए पारिवारिक पेंशन मिलेगी।इसी प्रकार 8700 ग्रेड पे वालों को 23050 रुपये पेंशन और 13830 रुपये पारिवारिक पेंशन होगी। 8900 ग्रेड पे वालों को 24295 पेंशन और 14577 रुपये पारिवारिक पेंशन होगी। 10000 ग्रेड पे वालों को 27350 रुपये पेंशन और 16410 रुपये पारिवारिक पेंशन होगी। वेतन बैंड 67000-79000 वाले रिटायर अफसरों को पेंशन 33500 रुपये और पारिवारिक पेंशन 20100 रुपये होगी, जबकि 80,000 रुपए फिक्स यानी मुख्य सचिव वेतनमान वाले अफसरों को न्यूनतम 40 हजार रुपये पेंशन और 24,000 रुपये पारिवारिक पेंशन मिलेगी। जिनके वेतनमान छोड़ दिए गए हैं, उनकी पेंशन व पारिवारिक पेंशन न्यूनतम 3,500 रुपए होगी।