Breaking News

क्या आलिया.रणबीर एक नहीं दो बच्चों के बनेंगे पेरेन्ट?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर लव स्टोरीज में गिनी जाती है। दोनों की शादी भले ही सीक्रेटली हुई थी लेकिन शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। शादी के सिर्फ 3 महीने बाद ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी और अब रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को ट्विन्स होने वाले हैं।

आलिया के घर आएंगे एक नहीं दो मेहमान
यानि रणबीर कपूर के घर में एक नहीं बल्कि दो-दो नन्हें मेहमान आने वाले हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ट्विन्स एक्सपेक्ट कर रहे हैं। हालांकि इन खबरों की पुष्टि तभी हो पाएगी जब कपल खुद इस बारे में अनाउंस करेगा। हालांकि रणबीर और आलिया के अनाउंस करने से पहले ही फैंस ने सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर लगी बधाइयों की झड़ी
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ये दोनों कितने लकी हैं। बहुत सारा प्यार।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वाओ ये तो कमाल हो गया।’ एक शख्स ने कमेंट किया, ‘ये जवानी है दीवानी रिपीट हो रही है।’ एक लड़की ने कमेंट किया, ‘ये लड़की पूरी तरह से वो सपना जी रही है जो मैंने देखा था।’ ढेरों यूजर्स ने आलिया भट्ट को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कुछ यूजर्स आलिया भट्ट को इसके लिए ट्रोल भी करने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- दूसरा किसका है? एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘एक रणवीर सिंह का है क्या?’ बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह एक साथ कॉफी विद करण में नजर आए थे और दोनों की दोस्ती बहुत अच्छी है।