Breaking News

कुछ देर बार शुरू होगा राष्ट्रपति का अभिभाषण, पीएम बोले-गौरव का पल

संसद का बजट सत्र मंगलवार सुबह 11 बजे से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ इस सत्र की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को आर्थिक सर्वे पेश करेंगी। एक फरवरी सुबह 11 बजे वित्त मंत्री द्वारा आम बजट 2023-24 पेश किया जाएगा। उधर, बजट सत्र को लेकर संसद में हंगामे के आसार हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) और भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने अभिभाषण के बहिष्कार करने का फैसला लिया है। बीआरएस के सांसद केशव राव ने कहा कि हम राष्ट्रपति के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम लोकतांत्रिक विरोध के माध्यम से एनडीए सरकार की शासन विफलताओं को उजागर करना चाहते हैं।

भारत के बजट पर दुनिया की नजर
पीएम ने कहा कि हमारी वित्त मंत्री भी एक महिला हैं। वह कल देश के सामने एक और बजट पेश करेंगी। आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत ही नहीं पूरी दुनिया की नजर भारत के बजट पर है।

आज नारी सम्मान का अवसर
मोदी ने कहा कि आज भारत की वर्तमान राष्ट्रपति संयुक्त सदन को पहली बार संबोधित करने जा रही हैं। उनका संबोधन भारत के संविधान, संसदीय प्रणाली का गौरव है और आज नारी सम्मान का भी अवसर है।

आज का दिन अहम: pm
पीएम मोदी ने कहा कि बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। शुरुआत में ही, अर्थव्यवस्था की दुनिया से विश्वसनीय आवाजें, एक सकारात्मक संदेश, आशा की किरण और उत्साह की शुरुआत लेकर आई हैं। आज का दिन अहम है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहली बार संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।