Breaking News

शहर में बढ़ती हुई चोरियां पर गहरी चिन्ता व्यक्त की बु.वि सेना ने

ललितपुर। बुन्देलखण्ड विकास सेना की एक आवश्यक बैठक विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में स्थानीय कम्पनी बाग में सम्पन्न हुई। बैठक में शहर में बढ़ती हुई चोरियों पर गहरी चिन्ता व्यक्त की गई। नईबस्ती क्षेत्र में चोरों ने प्रशासन और पुलिस प्रशासन को सीधी चुनौती देकर एक मकान के ताले चटकाकर त्योहार की खुशियों को बदरंग कर दिया है।
बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि होली के त्योहार से पूर्व शातिर चोरों के गिरोह ने योजनाबद्ध तरीके नईबस्ती क्षेत्र के एक घर के ताले चटकाकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। इस कथित चोरी से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। इसके पूर्व जहाँ लोग वाहन चोरियों और साईबर क्राईम के माध्यम से बैंकों, एटीएम से हजारों लाखों का चूना लगने से परेशान थे, वहीं दूसरी ओर पुलिस की कार्यशैली, उदासीनता और निष्क्रियता से लोगों भी भारी रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से पुरजोर माँग की है कि इन चोरियों व अन्य आपराधिक आर्थिक चोरियों पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगायें तथा शातिर चोरों के गिरोह का शीघ्र ही भंडाफोड़ करके उन्हें गिरफ्तार किया जाये। अन्यथा बु. वि. सेना को बड़े जन-आन्दोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।
बैठक में बु. वि. सेना के जिला कमांडेन्ट सुधेश नायक, राजकुमार कुशवाहा, कदीर खां, हनुमत हलवाई, परवेज पठान, गौरव विश्वकर्मा, पुष्पेन्द्र शर्मा, मुन्ना त्यागी, नंदराम कुशवाहा, पन्नालाल पंचम, अफजल पहलवान, सुरेश कुशवाहा, प्रमोद धानुक, कामता प्रसाद, विजय सोनी, अमित जैन, खुशाल बरार, टिंकू सोनी, भैय्यन कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।