Breaking News

उच्चतम न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बावजूद राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल क्यों नहीं किया गया: स्टालिन

चेन्नई। द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को सवाल किया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता क्यों बहाल नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार राहुल से डर गई है? स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा, “उच्चतम न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बावजूद राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल क्यों नहीं किया गया? उन्हें अयोग्य घोषित करने को लेकर दिखाई गई तत्परता अब क्यों गायब है? क्या भाई राहुल गांधी की संसद में मौजूदगी से भाजपा डर गई है?”

वहीं, भाजपा नेता नारायणन तिरुपति ने एक ट्वीट में कहा, संसद के अपने नियम और कानून हैं। राहुल गांधी इसके सदस्य थे और उन्होंने इसके नियमों का उल्लंघन किया। वह सर्वोच्च नहीं हैं। लोकतंत्र सर्वोच्च है। उनकी उपस्थिति से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि दुनिया जानती है कि वह बोलते हैं और फिर आंख मारते हैं।