Breaking News

घोसी में सपा आगे, भाजपा के दारा सिंह 22 हजार वोट से पिछड़े

घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। 15वें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर 20 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाई हुई है। भाजपा के दारा सिंह चौहान लगातार पिछड़ रहे हैं

16वें राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह 22 हजार वोट से आगे

घोसी उपचुनाव के रण का परिणाम आज आएगा। मतगणना जारी है। सपा की बढ़त बरकरार है। 16वें राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 63050 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान को 40918 वोट मिले हैं। सुधाकर सिंह 22132 मतों से आगे चल रहे हैं।

वोट शेयर में सपा सबसे आगे

घोसी के घमासान में सपा की बढ़त बरकरार है। 16वें राउंड तक सपा का वोट शेयर 59.86 प्रतिशत है। जबकि भाजपा का वोट शेयर 36.14 फीसदी रहा।

घोसी के घमासान में सपा की बढ़त

घोसी के घमासान में सपा की बढ़त बरकरार है। 15वें राउंड में सुधाकर सिंह ने बड़ी लीड बना ली है। सुधाकर सिंह को 58 हजार 771 वोट मिले। वो भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से 20 हजार 715 वोटों से आगे चल रहे हैं। दारा सिंह को 38056 वोट मिले हैं।

घोसी में साइकिल ने पकड़ी रफ्तार

14वें राउंड की गिनती के बाद सपा के सुधाकर सिंह की जबरदस्त बढ़त बरकरार है। वो भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से 19028  वोटों से आगे हैं। सुधाकर सिंह को 54963 जबकि दारा सिंह चौहान को 35935 वोट मिले हैं।

सुधाकर सिंह ने निर्णायक बढ़त कायम की

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। नौ राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर सपा के सुधाकर सिंह ने 9342 वोटों से बढ़त बना रखी है। नौ राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 34017 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 24675 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 9342 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मुरझाए चेहरे पर दिखी मुस्कान, सातवें चरण में बढ़त से बढ़ी संभावना

मतगणना के शुरूआती छह चरणों में आठ हजार 557 वोट से पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी सातवें चरण में सपा प्रत्याशी से 1372 मत आगे निकले। उन्हें सातवें चरण में 4083 मत मिले जबकि सपा प्रत्याशी को 2711 मत मिले। ऐसे में छह चरणों से पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों में खुशी दिखी। वो बात करते दिखे कि अब बढ़त लगातार बढ़ती जाएगी। फिर भी सातवें चरण की गिनती के बाद भी सपा प्रत्याशी 7185 मतों से आगे चल रहे थे, ऐसे में दिलस्चप होगा कि भाजपा प्रत्याशी क्या यह आंकड़ा कर पाएंगे या आंकड़ा बढ़ता ही जाएगा।