Breaking News

महिला खिलाड़ी के साथ यौन शोषण का गंभीर आरोप,कोच को दी गई कठोर सजा

महाराष्ट्र के अकोला में एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोच ने महिला कबड्डी खिलाड़ी को पहले झांसा दिया फिर उसके साथ यौन शोषण कर उसे गर्भवती कर दिया। इस मामले में कोर्ट ने कोच को दोषी ठहराया था क्योंकि आरोपी के खिलाफ कई ठोस सबूत मिले थे। आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

आरोपी कोच का नाम शुद्धोधन सहदेव अंभोरे है और इसपर महिला खिलाड़ी के साथ यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। कोच ने महिला खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाने का झांसा दिया था। मामला 30 जुलाई 2018 का है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि, आरोपी कोच ने उसके साथ शारिरिक संबंध बनाने के लिए धमकी देता था। महिला को टीम से निकालने की धमकी देता था जिसके कारण मजबूरन महिला खिलाड़ी को कोच की बात माननी पड़ी। इस बीच महिला गर्भवती भी हो गई। सरकारी अस्पताल में महिला ने छोटी बच्ची को जन्म तक दिया लेकिन स्पताल कर्मियों को शक हुआ कि ये महिला खिलाड़ी अविवाहित मां बनी है। अस्पताल ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और महिला खिलाड़ी से पूछताछ कर सारी बात का खुलासा किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी गई।

आरोपी कोच ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। उसने कहा कि, यह बच्ची उसकी नहीं है। पुलिस ने आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जिससे साफ पचा चल गया कि बच्ची का पिता आरोपी कोच ही है। एक अनय खिलाड़ी से भी छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को कोर्ट द्वारा कोच को दोषी माना गया है। कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और साथ ही 3.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं एक अन्य महिला कबड्डी खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ मामले में भी आरोपी कोच शुद्धोधन अंभोरे को धारा 354 के तहत 5 साल और धारा 506 के तहत 2 साल कारावास की सजा सुनाई गई है।