Breaking News

Republic Day: 140 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए दिया गया पुलिस पदक, 668 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

नई दिल्ली 140 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया गया। इसके अलावा विशिष्ट सेवा (पीपीएम) के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से 93 तो मेधावी सेवा (पीएम) के लिए 668 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है। इसमें 140 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया गया। इसके अलावा विशिष्ट सेवा (पीपीएम) के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से 93 तो मेधावी सेवा (पीएम) के लिए 668 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, वीरता के लिए जिन पुलिसर्मियों को सम्मानित किया गया। उनमें 80 को वामपंथ प्रभावित क्षेत्रों और 45 को जम्मू-कश्मीर में सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इनमें 48 सीआरपीएफ से हैं, 31 महाराष्ट्र पुलिस के हैं। इसके अलावा 25 जम्मू-कश्मीर के हैं, नौ झारखंड, सात दिल्ली पुलिस के हैं। इसके अलावा अन्य बीएसएफ व अन्य राज्यों के पुलिसकर्मी हैं।