Breaking News

सार्वजनिक नहीं की जाएगी महारानी एलिजाबेथ की वसीयत

दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में से एक मानी जाने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की संपत्ति की जानकारी अब तक गोपनीय बनी रही है। इसलिए उनकी अंतिम वसीयत और वसीयतनामा से यह खुलासा होगा कि बृहस्पतिवार को स्कॉटलैंड में उनके निधन के बाद उनकी संपत्ति कैसे बांटी जाएगी। एक ब्रांड के रूप में ब्रिटिश राजशाही की संपत्ति का मूल्यांकन 2017 में एक मूल्यांकन कंपनी ब्रांड फाइनेंस द्वारा लगभग 88 अरब अमेरिकी डॉलर किया गया था, जिसमें ‘फोर्ब्स’ ने निवेश, कला, गहने और अचल संपत्ति के रूप में महारानी की व्यक्तिगत संपत्ति लगभग 50 करोड़ अमेरीकी डॉलर आंकी थी।

ऐतिहासिक रूप से शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ महारानी की वसीयत गोपनीय रखी गई है। ‘द संडे टाइम्स रिच लिस्ट’ ने 2015 में दिवंगत महारानी की संपत्ति की गणना 34 करोड़ पाउंड की थी, जिसमें धन का प्रमुख स्रोत डची ऑफ लैंकेस्टर था। यह ब्रिटिश शासक की निजी संपत्ति है, जो विशुद्ध रूप से उन्हें आय का एक स्रोत उपलब्ध कराने के लिए है।