Breaking News

होश उड़ा देंगे पुलकित के खौफनाक कारनामे, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी

मेरठ देश-दुनिया में बदनाम हुए उत्तराखंड के पूर्व मंत्री के बेटे पुलकित के खौफनाक कारनामे अलग-अलग राज्यों से भी खुलने शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक दंपती ने पुलकित को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए तो हर कोई हैरान रह गया। वहीं पुलिस अफसरों में भी हड़कंप मच गया।

उधर, मामला मीडिया में आया तो पत्रकार दंपती के घर पहुंच गए। पत्रकारों ने पुलकित के बारे में सवाल-जवाब किए तो कई बड़े खुलासे हुए। वहीं पुलकित की सच्चाई जानकर अधिकारी भी दंग रह गए।

महिला ने किया ये बड़ा खुलासा
मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व मंत्री के रिजॉर्ट में ढाई महीने पहले मैनेजर रहीं हैं। महिला ने आपबीती सुनाते हुए अपना दर्द भी बयां किया। उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें भी परेशान किया गया। लेकिन वह अपने पति को लेकर वहां से खुद को बचाकर लौट आई थीं। महिला ने पूछताछ के दौरान खुलासा कि रिजॉर्ट में लड़कियों को लाकर उनके साथ दरिंदगी की जाती थी।
कौन है पुलकित
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा है। उसके साथ रिजॉर्ट के मैनेजर और एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

होश उड़ा देंगे रिजॉर्ट के राज
महिला ने बताया कि रिजॉर्ट में अक्सर पुलकित आर्य शराब पीकर आता था। कर्मचारी अंकित व सौरभ वहां पर अय्याशी का अड्डा चलाते थे। कई बार पुलकित ने उन्हें भी खाना लेकर अपने कमरे में बुलाया था, लेकिन वह नहीं गईं। रिजॉर्ट में लड़कियों को बुलाया जाता था और उनकी वहां पर एंट्री तक नहीं होती थी। पूर्व मंत्री रिजॉर्ट में आते थे तो पुलकित छिप जाता था।

पुलकित उनसे बार-बार पति को छोड़ देने के लिए कहता था। रिजॉर्ट में आने वाले ग्राहकों की पुलकित शराब तक चोरी कर लेता था। पुलकित ने उनके पति पर स्पीकर चोरी करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद वह दोनों रिजॉर्ट से आ गए थे। रिजॉर्ट में लड़कियों के लिए अलग से कमरा बनाया हुआ था। इसके अलावा भी रिजॉर्ट से जुड़ी कई बातें उन्होंने उत्तराखंड पुलिस को बताई हैं।