Breaking News

अक्षरा सिंह के अश्लील गाने का हुआ विरोध, भीड़ ने फेंकी कुर्सियां, बुलानी पड़ी पुलिस

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी लोकप्रियता के झंडा गाढ़ चुकीं अभिनेत्री अक्षरा सिंह लगातार सुर्खियों में रहती हैं। अक्षरा ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी सिंगिंग के दम पर भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग रुतबा बनाया है। वह अभिनय के साथ-साथ लाइव शो में भी खूब जाती हैं। लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आयोजित गणेश उत्सव कार्यक्रम में बवाल मच गया। इस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह को बुलाया गया था। इसमें हनी सिंह भी शामिल होने वाले थे। अक्षरा सिंह ने लोगों की फरमाइशों को पूरा करना शुरू किया। उन्होंने फरमाइश के दो गाने भी गए। लेकिन जैसे ही तीसरा गाना उन्होंने शुरू किया, हंगामा मच गया।

अक्षरा सिंह ने जो तीसरा गाना गया। वह था जान मारे लहंगा लखनऊआ…। फिर क्या था लोगों ने अश्लील गाने का विरोध करना शुरू किया। हालांकि, कुछ लोग इसके समर्थन में भी थे। समर्थक और विरोधी एक दूसरे पर कुर्सी फेंकने लगे। 300 बाउंसर बुलाए गए थे। लेकिन वह भी मामले को कंट्रोल नहीं कर सके। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और मामले को शांत कराया। हालांकि, तब तक काफी हो हल्ला हो चुका था। मामला बिगड़ता देख अक्षरा सिंह स्टेज छोड़कर जा चुकी थीं। पता चला है कि उन्हें चोट भी लगी। जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना 20 और 21 सितंबर की है। इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। इसलिए सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम किए गए थे।

 

यह कार्यक्रम आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह की ओर से आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम का तीसरा दिन था। शुरुआत में यह कार्यक्रम काफी ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन अक्षरा सिंह जैसे ही वह गाना गया, उसके बाद विवाद शुरू हो गया। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि अक्षरा को अपनी गलती का एहसास हुआ। अपनी गलती को सुधारने के लिए भोजपुरी अभिनेत्री ने एक और दिन अपना परफॉर्मेंस दिया। इस दौरान उन्होंने भक्ति गीत गए और खुद को नजर से ना गिरने की अपील की।