Breaking News

प्रयागराजः हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद के अवैध घर पर चला बुलडोजर, सुरक्षा बल तैनात

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद शहर में हुए हिंसा व पथराव को लेकर अब पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने शुक्रवार को शहर में हुए पथराव के मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप सहित 68 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की तरफ से जावेद को ही हिंसा का मास्टरमाइंड बताया गया था। जावेद की गिरफ्तारी के बाद अब प्रयागराज अथॉरिटी यानी पीडीए भी एक्शन में आ गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने पहले उसके आवास पर एक विध्वंस नोटिस लगाया था, जिसमें उन्हें आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा था क्योंकि यह “अवैध रूप से निर्मित” है।

प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के आवास के सामने भारी सुरक्षा बल तैनात है। जिसके बाद जावेद के घर पर बुलडोजर भी पहुंच गया। बुलडोजर ने जावेद का घर ध्वस्त करना शुरू भी कर दिया। बुलडोजर ने जावेद के घर का पहला दरवाजा तोड़ दिया है। बुलडोजर से जावेद के घर की बाउंड्री वाल भी गिरा दी गई है। एसपी सिटी लोगों से मौके पर जमा लोगों से हटने की लगातार अपील करते नजर आए। जावेद अहमद का घर अंदर से बंद है।