उत्तर प्रदेश में माफिया की पत्नियों को पड़कने में पुलिस नाकाम है। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां अंसारी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। दोनों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ है। पुलिस की टीमें दोनों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है।
प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या हुई थी। 25 फरवरी को उमेश की पत्नी ने अतीक, अशरफ, शाइस्ता, अतीक के बेटे, गुड्डू मुस्लिम, उस्मान समेत अतीक के कई अज्ञात गुर्गों और सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया था। शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
अतीक और अशरफ की हत्या के बाद पुलिस फरार शाइस्ता की तलाश में जुटी है। शाइस्ता पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी है। शाइस्ता किसी सुरक्षित ठिकाने पर छिपी है। शाइस्ता बेटे के एनकाउंटर के बाद और अपने शौहर और देवर की हत्या के बाद चेहरा तक देखने के लिए नहीं आईं।
वहीं, अशरफ की पत्नी जैनब भी फरार है। जैनब भी अपने शौहर के जनाजे में शामिल नहीं हुई थी। जैनब भी अपने शौहर का आखिरी बार चेहरा देखने नहीं पहुंची थी। दरअसल, उमेश पाल की हत्या के दौरान जैनब अपने घर पर थी। पुलिस जैनब को पकड़कर लाई और पूछताछ के बाद शांति भंग में चालान कर दिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने जैनब को भी वांछित कर दिया।