Breaking News

मन की बात में बोले पीएम मोदी- इस बार 15 अगस्त के दौरान देश ने‘श्सबका प्रयास’ का सामर्थ्य देखा

नई दिल्ली पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के दौरान देशवासियों ने करोड़ों की संख्या में तिरंगे खरीदे। तिरंगे के साथ सेल्फी खींचकर पोस्ट करने के अलावा देशवासियों ने कई नए रिकॉर्ड बनाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस पर बने रिकॉर्ड गिनाए। साथ ही ‘हर घर तिरंगा अभियान’ पर बात की। उन्होंने कहा कि इस बार 15 अगस्त के दौरान देश ने ‘सबका प्रयास’ का सामर्थ्य देखा। सभी देशवासियों के प्रयास ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को वास्तव में ‘हर मन तिरंगा अभियान’ बना दिया।

कई नए रिकॉर्ड बनाए गए

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के दौरान कई रिकॉर्ड बने। देशवासियों ने करोड़ों की संख्या में तिरंगे खरीदे। इसके अलावा तिरंगे के साथ सेल्फी खींचकर पोस्ट करने में भी इस बार देशवासियों ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

डेढ़ करोड़ तिरंगे बेचे

पीएम मोदी ने कहा कि डेढ़ लाख पोस्ट कार्यालयों के जरिए करीब डेढ़ करोड़ तिरंगे बेचे गए। इससे हमारे कामगारों, बुनकरों और खासकर महिलाओं की सैकड़ों करोड़ रुपये की कमाई हुई है। उन्होंने कहा कि इस बार एक नहीं बल्कि कई रिकॉर्ड दर्ज किए गए हैं।

10 करोड़ से अधिक सेल्फी पोस्ट

उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट करने में भी इस बार देशवासियों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल 15 अगस्त तक करीब पांच करोड़ देशवासियों ने तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट की थी। इस साल ये संख्या 10 करोड़ को भी पार कर गई है।