Breaking News

विपक्षी गठबंधन इंडिया हमारी सोशलिस्ट और सेकुलर सोच का प्रतिबिंब है: अखिलेश

लखनऊ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया हमारी सोशलिस्ट और सेकुलर सोच का प्रतिबिंब है। इससे भाजपा घबरा गई है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा समावेशी विपक्षी गठबंधन इंडिया के नाम से घबरा गई है। इंडिया का संदेश विकास और समावेश का है। यह हमारी सोशलिस्ट और सेकुलर सोच का प्रतिबिंब है। कहा कि देश की जनता इस बार भाजपा की विदाई कर देगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत तभी तय हो गई थी, जब भाजपा ने अपने गठबंधन की बैठक उसी तारीख में बुला ली। उन्होंने कहा कि जो समस्याएं हैं, वह जस की तस दिखाई दे रही हैं। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है। कर्नाटक में जनता ने सरकार बदल दी, क्योंकि वहां 40 फीसदी कमीशन का भ्रष्टाचार था।
सपाइयों ने शारदानंद अंचल को दी श्रद्धांजलि
प्रदेश सपा मुख्यालय पर बलिया के वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल की जयंती सादगी से मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि शारदा अंचल ने हमेशा पिछड़ों, दलितों और वंचितों की आवाज उठाई। उन्हें हक और सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष किया