उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में थाना बादलपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दो लोगों को गिरफ्तार करके उनके वाहन से दो क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनीति ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक वाहन में कुछ लोग ओडिशा से तस्करी करके गांजा ला रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो क्विंटल 48 किलोग्राम गांजा मिला।उन्होंने बताया कि वाहन सवार रामवीर सिंह और उसके बेटे अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।