Breaking News

निर्मला सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण बजट 2022.23: कहा-सीएडी और बढ़ा तो रुपया दबाव में आ सकता है

सभी की निगाहें अब केंद्रीय बजट पर हैं टिकी हैं। लेकिन केंद्रीय बजट से पहले वित्त मंत्री संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया हैं। सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 6-6.8 प्रतिशत पर देखी गई है, जो अगले वित्त वर्ष में व्यापक आर्थिक चुनौतियों के कारण तीन वर्षों में सबसे कम है। फिर भी, यह एक आशावादी अनुमान है और भारत की अर्थव्यवस्था को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में आंकी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश करते हुए बताया कि फाइनेंसियल ईयर 24 जीडीपी विकास दर 6-6.8% देखी गई। सीएडी और बढ़ा तो रुपया दबाव में आ सकता है। ऊंची कीमतों के बीच मजबूत घरेलू मांग से आयात बिल बढ़ेगा। वृद्धि में सहायता के लिए घरेलू मांग, पूंजीगत व्यय में वृद्धि होगी।

पिछले वित्त वर्ष में वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत रही थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगर फाइनेंसियल ईयर 2024 में महंगाई घटती है और अगर क्रेडिट की वास्तविक लागत में वृद्धि नहीं होती है, तो वित्त वर्ष 24 में क्रेडिट ग्रोथ तेज होने की संभावना है। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी रहेगी। चालू वित्त वर्ष के लिए 6.8 प्रतिशत की मुद्रास्फीति इतनी अधिक नहीं है कि निजी खपत को कम कर सके या इतनी कम नहीं है कि निवेश में कमी आएगी। भारत पीपीपी (क्रय शक्ति समानता) के लिहाज से दुनिया की तीसरी, विनिमय दर के लिहाज से दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था।