Breaking News

ईट और पत्थरों से नहीं बल्कि 14 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं के साथ विचार की स्वतंत्रता से नया भारत बनेगा: कपिल सिब्बल

नई दिल्ली राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी के बयान का कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ईट और पत्थरों से नहीं बल्कि 14 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं के साथ विचार की स्वतंत्रता से नया भारत बनेगा।

भारत को आखिरकार रविवार को उसका नया संसद भवन मिल ही गया। नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर खूब सियासी बवाल हुआ। यहां तक कि अभी तक राजनीति जारी है। दरअसल, अब राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी के बयान का कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ईट और पत्थरों से नहीं बल्कि 14 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं के साथ विचार की स्वतंत्रता से नया भारत बनेगा।

कपिल सिब्बल ने रविवार को नए संसद भवन में दिए गए पीएम के बयान पर टिप्पणी की। उन्होंने मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भगवा, हिंसक और असहिष्णु मेरा नया भारत नहीं बनाएंगे और न ही ईट-पत्थर, बल्कि लोगों की आकांक्षाएं नया भारत बनाएगी। जहां विचार फलेंगे-फूलेंगे और रंगों की बौछार होगी।
गौरतलब है, नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा था कि नया संसद भवन नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है और एक आत्मनिर्भर राष्ट्र की सुबह का वसीयतनामा है। यह एक विकसित भारत (विकसित भारत) की ओर हमारी यात्रा का गवाह होगा। मोदी ने कहा था कि नई संसद 14 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं और सपनों को समाहित करती है। यह भारत के अटूट दृढ़ संकल्प के बारे में दुनिया को एक शक्तिशाली संदेश भेजता है।