Breaking News

सांसद निरहुआ और डीएम ने मशाल जलाकर आजमगढ़ में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया

आजमगढ़ सांसद खेल महोत्सव में 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इस प्रतियोगिता में कुछ 11 प्रकार के खेलों से संबंधित 20 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को सांसद खेल महोत्सव 2023 का भव्य आगाज हुआ। भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और डीएम विशाल भारद्वाज ने मशाल प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

सांसद खेल महोत्सव में 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इस प्रतियोगिता में कुछ 11 प्रकार के खेलों से संबंधित 20 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

यह प्रतियोगिता सात जून तक चलेगी। जिसका समापन पुरस्कार वितरण के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर कर सकते हैं। इसके साथ ही सांसद मनोज तिवारी, रविकिशन और खेल राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव भी शामिल होंगे। रविवार को प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही खेलों का आगाज हो गया। सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को बाहर निकालकर उन्हें मंच उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि खेलेगा तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया इस नारे के संकल्प के साथ हमने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया है। हमारा प्रयास है कि जनपद की जो खेल प्रतिभाएं हैं वह निखरें और विश्व पटल पर जनपद के मान को बढ़ाएं। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, संतोष श्रीवास्तव, विनीत सिंह रिशु, मोनू विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।