Breaking News

किशोरी के साथ छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

बांदा। घर में घुसे युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। सूना मौका देख पड़ोसी युवक घर में घुस गया। किशोरी को दबोच लिया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। खेत से घर लौटे परिजनों को किशोरी ने आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर थाने गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने अरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।