Breaking News

भारत की तारीफ करने पर मरियम को लगी मर्ची, कहा इमरान भारत चले जाए

इस्लामाबाद। अविश्वास प्रस्ताव पेश होने से एक दिन पहले शुक्रवार को इमरान खान ने राष्ट्र को संबोधित किया था। अपने इस संबोधन में इमरान खान ने अमेरिका की बुराई और भारत की जमकर तारीफ की थी। इमरान खान ने भारत को एक खुद्दार मुल्क बताया तो पाकिस्तान के विपक्षी पार्टी को मिर्ची लग गई। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज की नेता मरियम नवाज ने भारत की तारीफ क्या सुनी, वह तो इमरान खान पर पूरी आगबबूला हो गई और पाकिस्तान छोड़ भारत जाने की नसीहत दे डाली। मरियम नवाज ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने इमरान खान को निशाना बनाते हुए कहा कि कुर्सी जाती देख पागल हुए जा रहे इस शख्स को कोई बताए कि उन्हें उन्हीं की पार्टी के द्वारा हटाया जा रहा है। अगर आपको भारत इतना ही पसंद है तो आप पाकिस्तान की जिंदगी को छोड़कर भारत चले जाएं’।

यही नहीं, मरियम नवाज शरीफ ने आगे कहा कि भारत की तारीफ करने वाले को ये भी पता होना चाहिए कि भारत के अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के खिलाफ 27 बार अविश्वास प्रस्ताव लाया जा चुका है, लेकिन किसी ने संविधान, लोकतंत्र और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया है। मरियम ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा- वह एक वोट से हारकर घर चले गए थे। उन्होंने देश और संविधान को इमरान खान की तरह गिरवी नहीं रख दिया था।आपको बता दें कि इमरान खान ने शुक्रवार को देश को संबोधित करते हुए भारत की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि किसी यूरोपीय एंबसेडर में हिम्मत नहीं है कि वो भारत को बताए कि रूस के लिए उनकी क्या पॉलिसी होनी चाहिए। इमरान ने आगे कहा कि भारत एक खुद्दार मुल्क है।