Breaking News

मल्लिकार्जुन खरगे ने रचा इतिहास: 24 साल बाद कांग्रेस को मिला बाहर का अध्यक्ष

कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर में से किसी एक को चुनने के लिए सोमवार को 9,500 से अधिक वोट पड़े। वोटों की गिनती जारी है। शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है।

मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। खरगे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की है जबकि शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले। आठ गुना ज्यादा वोटों से खरगे को जीत मिली है।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर की टीम ने पार्टी के मुख्य चुनाव प्राधिकरण को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में चुनाव के संचालन में धांधली का आरोप लगाया है और मांग की है कि राज्य के सभी वोटों को अवैध माना जाए। थरूर की टीम ने पंजाब और तेलंगाना में चुनाव के संचालन में भी गंभीर मुद्दों को उठाया है।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव परिणाम आने में कुछ देर समय अभी भी बचा है लेकिन कांग्रेस समर्थकों ने दफ्तर के बाहर मल्लिकार्जुन खरगे का पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी वोटों की गिनती के बीच शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सूत्रों के अनुसार सलमान सोज ने तीन राज्यों पंजाब, यूपी, तेलंगाना में चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि चुनावी प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए सलमान सोज ने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी भी लिखी है।
कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं।