Breaking News

मथुरा.वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज, गली.गली हरे कृष्णा हरे कृष्णा से गूंज रही है

मथुरा-वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व आज मनाया जा रहा है। यहां के प्रमुख मंदिरों में 7 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा का जन्म होगा। इस मौके पर गली-गली हरे कृष्णा हरे कृष्णा से गूंज रही है। जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची है। लल्ला के स्वागत के लिए मथुरा-वृंदावन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर पर मुख्य आयोजन शुरू हो गए हैं।

मथुरा नगरी में चहुंओर कृष्ण कृष्ण और सिर्फ कृष्ण सुनाई दे रहा है। जन्मोत्सव के उत्साह में भक्त कृष्णमय हैं। इसी कड़ी में श्री कृष्ण जन्म स्थान से नगर यात्रा निकाली गई। इस नगर यात्रा में विभिन्न संस्कृतियों का मेल देखने को मिला। कई राज्यों से आए कलाकारों ने भी इसमें हिस्सा लिया।
मथुरा नगरी में चहुंओर कृष्ण कृष्ण और सिर्फ कृष्ण सुनाई दे रहा है। जन्मोत्सव के उत्साह में भक्त कृष्णमय हैं। इसी कड़ी में श्री कृष्ण जन्म स्थान से बाल कलाकारों ने नगर यात्रा निकाली।
वृंदावन में विद्यापीठ चौराहा से लेकर ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की करीब 500 मीटर लंबी कतार लगी हुई है। भक्त हरे कृष्णा हरे कृष्णा जपते हुए आराध्य के दर्शन को आतुर हैं।
तीर्थनगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया की जन्मस्थली ब्रज में विभिन्न संस्कृतियों का समागम हुआ। बुंदेलखंड, भोजपुरी, हरियाणवी और ब्रज संस्कृति का समागम देख मथुरावासी ही नहीं देश-विदेश से आए भक्त भी आनंदित हो उठे। यह नजारा 250 लोक कलाकारों की शोभायात्रा में देखने को मिला।
वृंदावन के प्रत्येक मंदिर में लल्ला के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में वृंदावन के शाहबिहारी मंदिर में सेवायतों ने कान्हा का पंचामृत से अभिषेक किया।