Breaking News

जम्मू.कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 30 जून को जम्मू आधार शिविर यात्री निवास से अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा के बीच पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुए। अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने से पहले एलजी सिन्हा ने पूजा-अर्चना की।

अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी। अमरनाथ यात्रा के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री जम्मू बेस कैंप पहुंच चुके हैं। तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा के बीच पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना होंगे। प्रशासन की ओर से पूरे इंतजाम किये गये हैं।

 इस जत्थे में करीब 3,400 तीर्थयात्री शामिल हैं। बहुस्तरीय सुरक्षा के बीच, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कश्मीर के दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। यह गुफा मंदिर दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित है।