Breaking News

कर्नाटक राष्ट्र के निर्माण में चुपचाप अपना योगदान दे रहा है: वित्त मंत्री

नई दिल्ली

वित्त मंत्री ने कर्नाटक की तारीफ करते हुए कहा कि कर्नाटक काफी विकसित है। यहां के लोग बहुत शिक्षित हैं। कर्नाटक राष्ट्र के निर्माण में चुपचाप अपना योगदान दे रहा है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंची। यहां उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं इसलिए उन्हें राज्यों की भूमिका के बारे में पता है। राज्यों का हक क्या होता है, पीएम मोदी को पता है। इसलिए देश की संघीय प्रकृति को मान्यता देते हुए उन्होंने राज्यों के साथ परामर्श किया है।

कर्नाटक का भी योगदान
वित्त मंत्री ने कर्नाटक की तारीफ करते हुए कहा कि कर्नाटक काफी विकसित है। यहां के लोग बहुत शिक्षित हैं। कर्नाटक राष्ट्र के निर्माण में चुपचाप अपना योगदान दे रहा है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी बोलीं वित्तमंत्री
सीतारमण ने कहा यूरोप में युद्ध हो रहा है। रूस-यूक्रेन जैसे विकसित देश आपस में लड़ रहे हैं। जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है। पश्चिमी देशों ने तनावपूर्ण अर्थव्यवस्था से निपटने के लिए एक फार्मूला विकसित किया है, लेकिन इन फार्मूला का युद्ध के बाद असर दिखा, जो अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक निकला।