Breaking News

विश्व में बज रहा भारत का डंका गुजरात में बोले, जेपी नड्डा.गौरव यात्रा भारत के गौरव को स्थापित करने की यात्रा है

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आप अपना पूरा फोकस वहां कर दिया है। आज गुजरात में भाजपा की ओर से गौरव यात्रा निकाली जा रही है। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मेहसाणा पहुंचे थे। इस दौरान इन जेपी नड्डा ने कहा कि गौरव यात्रा भारत के गौरव को स्थापित करने की यात्रा है। यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है। हम आज पूरे देश का विकास देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि ये गौरव यात्रा कोई भारतीय जनता पार्टी की गौरव यात्रा नहीं है, ये गौरव यात्रा सिर्फ गुजरात की गौरव यात्रा नहीं है, ये गौरव यात्रा भारत के गौरव को भव्य करने वाली गौरव यात्रा है।

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह हम सब लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि जो देश को दुनिया के नक्शे पर स्थापित करने के लिए, आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए, विकसित भारत बनाने के लिए, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। उन्होंने कहा काह कि सबको साथ लेकर चलने वाला भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे छलांग लगा रहा है। उस गौरव यात्रा की गंगोत्री गुजरात है। नड्डा ने कहा कि महात्मा गांधी जी को याद करें तो वो गुजरात की धरती याद आती है, सरदार पटेल को याद करें, जिन्होंने भारत को एकता की सूत्र में बांधा, तो गुजरात की धरती को याद करते हैं। आपको बता दें कि गुजरात में भाजपा के समक्ष सत्ता में वापसी करना एक बड़ी चुनौती है। पिछले 27 सालों से गुजरात में भाजपा शासन में है।

नड्डा ने कहा कि भारत को आधुनिक भारत बनाते हुए दुनिया के नक्शे पर खड़ा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया, तो गुजरात को धरती को याद करते हैं। उन्होंने विपक्ष पर निसाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने भाई को भाई से लड़ाया, इलाके को इलाके से लड़ाया, जहां पानी चाहिए था वहां पानी नहीं दिया, विकास की यात्रा को अटकाया, भटकाया, लटकाया। आज ये खुद लटके और भटके हुए हैं।