Breaking News

साल का आखिरी चन्द्रग्रहण कल, जाने भारत सहित किन किन राज्यों में दिखेगा

नई दिल्ली दीपावली के मौके पर सूर्य ग्रहण के बाद कल(आठ नवंबर) को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण होगा, जो देश के पूर्वोत्तर हिस्से में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। बाकी हिस्सो में आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि देश में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा, इसके बाद यह अन्य हिस्सों में दिखाई देगा।

आइए जानते हैं, भारत में चंद्र ग्रहण का समय क्या है? किन-कन शहरों में चंद्र ग्रहण को देखा जा सकता है? अलग-अलग शहरों में चंद्र ग्रहण का समय क्या है? पूर्ण और आंशिक चंद्र ग्रहण कहां-कहां होगा? क्या भारत के अलावा भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा?
भारत में सबसे पहले कहां देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण?
भारत में सबसे पहले अरुणालच प्रदेश में चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। इसके बाद यह गुवाहाटी, रांची, पटना, सिलीगुड़ी, कोलकाता में भी दिखेगा। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों में पूर्ण चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा, वहीं अन्य हिस्सों में यह आंशिक रूप से दिखाई देगा।
देश में चंद्र ग्रहण का समय?
भारत में चंद्र ग्रहण चंद्रोदय के साथ ही शुरू हो जाएगा। आठ नंवबर को शाम 4 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक चंद्रग्रहण रहेगा। चंद्रोदय का समय 5 बजकर 28 मिनट है।

अगल-अलग शहरों में चंद्रग्रहण का समय?
शहर कब से शुरू शहर कब से शुरू
दिल्ली 5.28 नोएडा 5.30
अमृतसर 5.32 लखनऊ 5.16
भोपाल 5.36 लुधियाना 5.34
जयपुर 5.37 शिमला 5.20
मुंबई 6.01 कोलकाता 4.52
रायपुर 5.21 पटना 5.00
इंदौर 5.43 देहरादून 5.22
उदयपुर 5.49 गांधीनगर 5.55
भारत के अलावा कहां-कहां देखा जा सकेगा?
भातर के अलावा, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तरी पूर्वी यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्से में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाई देगा। वहीं दक्षिणी पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका में ग्रहण दिखाई नहीं देगा ।