Breaking News

पंजाब का महत्वपूर्ण निर्णय: सभी बोर्डों, इम्प्रूवमेंट ट्रस्टों में किया बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब की नई AAP सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश के सभी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट भंग कर दिए है। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अब इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जिले के DC होंगे।

पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक खेमे में बदलाव के साथ साथ बोर्डों, इम्प्रूवमेंट ट्रस्टों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिससे आम आदमी पार्टी वाली सरकार ने यह फैसला लिया है। इससे पहले आज सुबह पंजाब सरकार ने आदेश में जारी करते हुए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टियों का अधिकार छीनते हुए उनको पद से हटा दिया था। पंजाब में अभी तक बोर्डों औऱ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में कांग्रेसी नेताओं को कब्जा था। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐसा फैसला लिया।

पंजाब सरकार ने सभी टाउन इम्प्रूवमेंट ट्रस्टों को भंग कर दिया है। नए आदेश के अनुसार अब नगर सुधार न्यास का प्रभार DC को सौंप दिया गया है। जालंधर और लुधियाना के डीसी को आदेश जारी कर दिए गए हैं। नगर सुधार न्यास जालंधर के अध्यक्ष ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों और निदेशकों की सूची मांगी थी।