Breaking News

इतने बड़े हो जाने के बाद भी राहुल गांधी कुछ सीख नहीं पाए, वो कभी सदन में फ्लाइंग किस का इशारा करते हैं तो कभी गले लगते हैं…..डिप्टी सीएम

लखनऊ यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इतने बड़े हो जाने पर भी राहुल गांधी कुछ नहीं सीख पाए हैं। वो कभी सदन में फ्लाइंग किस का इशारा करते हैं तो कभी गले लगते हैं…।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी भारत जोड़ो की बात करते हैं तो कभी भारत माता की हत्या की बात करते हैं। उन्हें अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है।

केशव ने कहा कि वो सदन में कभी आंख मारते हैं। कभी गले लगते हैं। कभी फ्लाइंग किस करते हैं। उन्हें अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है।

राहुल गांधी पर भाजपा की कई महिला सांसदों ने लोकसभा में फ्लाइंग किस का इशारा करने का आरोप लगाया है और पत्र पर हस्ताक्षर कर लोकसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है।