Breaking News

हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं के कारण दिल्ली का मौसम और आसपास का मौसम हुआ सुहाना

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी में कई इलाकों से जलभराव हुआ।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।