Breaking News

संस्कृति में एकजुट करने की अंतर्निहित क्षमता होती है और जी20 देशों के संस्कृति मंत्रियों का कार्य पूरी मानवता के लिए बहुत महत्व रखता है: पीएम मोदी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि संस्कृति में एकजुट करने की अंतर्निहित क्षमता होती है और जी20 देशों के संस्कृति मंत्रियों का कार्य पूरी मानवता के लिए बहुत महत्व रखता है। प्रधानमंत्री ने जी20 संस्कृति मंत्रियों की यहां हुई बैठक में शामिल प्रतिनिधियों के लिए पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश में कहा कि वाराणसी अध्यात्म, ज्ञान और सत्य का खजाना है। मोदी ने जी20 देशों के मंत्रियों की सभा से कहा, ‘‘संस्कृति में एकजुट करने की अंतर्निहित क्षमता होती है… आपका कार्य संपूर्ण मानवता के लिए बहुत महत्व रखता है।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय ‘‘भारत की लोकतांत्रिक विरासत को दर्शाता’’ है।