Breaking News

दूसरे देशों की तुलना में भारत में कोरोना की संख्या में लगातार कमी 24 घंटे में मिले 15,378 नए मामले

नई दिल्ली भारत में संक्रमण लगातार घट रहा है। इसके लिए देश में चलाए गए जबर्दस्त टीकाकरण अभियान और उसके कारण बढ़ी इम्युनिटी को माना जाए तो गलत नहीं होगा।

बीते 24 घंटे में 1259 नए कोविड केस मिले और 35 लोगों की मौत हुई। इस दौरान सक्रिय केस घटकर 15,378 रह गए। 1705 लोग इस महामारी से उबर गए। देश में मंगलवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 481 की कमी आई। इस दौरान 1705 लोग स्वस्थ हुए। इस तरह का कोरोना से उबरने वालों की कुल संख्या 4,24,85,534 हो गई। वहीं 35 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,21,070 हो गई।

देश में वयस्कों के साथ ही बच्चों का टीकाकरण भी तेजी से जारी है। बीते 24 घंटों में 25,92,407 लोगों को कोरोना टीके लगाए गए। इस तरह अब तक देश में कुल 1,83,53,90,499 खुराक लगाई जा चुकी है।

एशिया में कोरोना संक्रमण फिलहाल स्थिर है, चीन व यूरोप में यह तेजी से फैल रहा है। इन देशों में ओमिक्रॉन का बीए.2 वैरिएंट संक्रमण की वजह बना हुआ है। इस सब वैरिएंट के कारण वहां मरीजों की संख्या रोजाना तेजी से बढ़ रही है। चीन के तो हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शंघाई समेत कई शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। चीन दो साल के सबसे बड़े कोरोना संकट का सामना कर रहा है। वहां अब मिल रहे मरीजों की तादाद कोरोना महामारी के शुरुआती दिनों के मुकाबले भी काफी ज्यादा है।