Breaking News

होली पर केमिकलयुक्त एवं चाइनीज रंग का करें बहिष्कार

संभल/गुन्नौर बबराला । बबराला में आयोजित हुई विश्व हिंदू परिषद की बैठक में वक्ताओं ने होली के पर्व पर चीन से आने वाले रंग व अन्य उत्पादों एवं केमिकल युक्त रंग का बहिष्कार करने की लोगों से अपील की। कहा कि केमिकलयुक्त रंगों से तरह-तरह की बीमारियां फैल सकती हैं एवं अन्य रोग भी हो सकते हैं इसलिए सतर्कता के साथ होली मनाये।
कस्बा बबराला में विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं लोगों से अपील की बैठक में विश्व हिंदू
परिषद के जिलाध्यक्ष उमाकांत शर्मा के पास यही एक विकल्प हैं की होली के पर्व पर चीन से आने वाले रंग व अन्य उत्पादों एवं केमिकल युक्त रंग का बहिष्कार करने की लोगों से अपील की। कहा कि केमिकलयुक्त रंगों से तरह-तरह की बीमारियां फैल सकती हैं एवं अन्य रोग भी हो सकते हैं एवं तोहार के समय नशीले पदार्थों का सेवन ना करें सतर्कता के साथ होली मनाये। जनक्रांति एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव उर्फ राजा भैया एवं जिला अध्यक्ष भगवान सिंह यादव ने व्यापारी एवं अन्य संभ्रांत लोगों से केमिकलयुक्त रंग न बेचने एवं खरीदने, सोशल मीडिया में अफवाहों व भ्रामक पोस्ट न फैलाने, किसी अपरिचित व्यक्ति को फेसबुक मित्र न बनाने, साइबर ठगों से सतर्क रहने का आह्वान किया। चाइना से आते हैं। चाइना ने आने वाले के त्योहारों में हिंदुओं का सबसे बड़ा रंगो का बहिष्कार किया जाए। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष उमाकांत शर्मा, मास्टर ओमपाल सिंह यादव, जनक्रांति एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव उर्फ राजा भैया, जिला अध्यक्ष भगवान सिंह यादव श्रीओम यादव ,दिनेश कुमार यादव आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।