Breaking News

तलाक के नौ साल के बाद कनिका कपूर NRI बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन मे बंधेंगी

‘बेबी डॉल’ फेम सिंगर कनिका कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कनिका कपूर NRI बिजनेसमैन गौतम के साथ फेरे लेंगी और ये उनकी दूसरी शादी होगी। इससे पहले वह राज चंदोक के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। राज भी एक NRI बिजनेसमैन थे और संयोग की सीमाएं यहीं पर खत्म नहीं होतीं। राज भी लंदन में रह रहे थे और उनके होने वाले पति भी लंदन में ही बेस्ड हैं। कनिका और राज का साल 2012 में तलाक हो गया था और अब वह 9 साल बाद दूसरी शादी करने जा रही हैं।

TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक गौतम के साथ कनिका कपूर की शादी की प्लानिंग पिछले 6 महीने से चल रही है। खबर है कि कनिका और गौतम पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी लंदन में ही होगी हालांकि ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी या इसे घर में ही आयोजित किया जाएगा इस बारे में अभी खास जानकारी सामने नहीं आई है।

कनिका और गौतम की पहली मुलाकात कब और कहां हुई इस बात की जानकारी नहीं आई है। जहां तक कयासों का सवाल है तो एक रिपोर्ट के मुताबिक माना जा रहा है कि गौतम और कनिका की पहली मुलाकात लंदन के एक म्यूजिक शो में हुई थी। कनिका से संपर्क किए जाने पर उन्होंने इस खबर का खंडन नहीं किया है। उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाकर एक बड़ा हैप्पी स्माइली सेंड किया।

बता दें कि कनिका कपूर ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं लेकिन कोविड की पहली लहर के दौरान वह काफी ज्यादा विवादों में भी रही थीं। कनिका कपूर पर कोविड की गाइडलाइन्स फॉलो नहीं करने और बहुत ज्यादा लापरवाही बरतने का आरोप लगा था। कनिका कपूर काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थीं क्योंकि वह भारत में कोविड पॉजिटिव पाई गईं पहली सेलेब्रिटीज में थीं।