आज के समय में लोगों की जीवनशैली इतनी ज्यादा व्यस्त हो गई है कि उनके पास अपनी स्वास्थ्यका ध्यान रखने का समय ही नहीं बचता है। स्वास्थ्य का ध्यान ना रखने के कारण दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनके प्रयोग से आप अपने दिल को बीमारियों से बचा सकते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं दिल को स्वस्थ रखने के कुछ घरेलु नुस्खे।
1- नियमित रूप से ग्रीन टी, अदरक का रस, राइस ब्रान ऑइल व स्वीट कॉर्न का सेवन करने से दिल हमेशा स्वस्थ रहता है।
2-अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो प्रतिदिन लौकी की सब्जी या जूस का सेवन करें। आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं।
3- मछली ना केवल आंखों के लिए बल्कि दिल के लिए बहुत लाभकारी होती है। सप्ताह में एक बार मछली का सेवन करने से दिल हमेशा स्वस्थ रहता है।
4- तुलसी के रस में थोड़ा सा नमक मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से आपको आप दिल की बीमारियों से बचे रहेंगे।