Breaking News

नई तैनाती: आंजनेय कुमार सिंह डीएम फतेहपुर और प्रभांशु श्रीवास्तव डीएम गोंडा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाते हुए गोण्डा के डीएम जेबी सिंह और फतेहपुर के डीएम कुमार प्रशांत को निलंबित कर दिया है। आंजनेय कुमार सिंह को डीएम फतेहपुर और प्रभांशु श्रीवास्तव को डीएम गोंडा बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार बनने के बाद दो जिलों के डीएम को एक साथ पहली बार निलंबित किया है।
जेबी सिंह पर आरोप हैं कि गोण्डा में खाद्यान्न में गड़बड़ी हुई और उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में शासन को शिकायतें मिली थीं। इसके अलावा फतेहपुर के डीएम कुमार प्रशांत को सरकारी जमीन किसी निजी व्यक्ति को गलत तरीके से आवंटित करने के आरोप में हटाया गया है।